यौन संभोग के बाद आमतौर पर आलस या फिर नींद आने लगती है, लेकिन क्या आप जानते थे? स्वस्थ यौन जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है.
यौन संभोग के बाद आमतौर पर आलस या फिर नींद आने लगती है, लेकिन क्या आप जानते थे? स्वस्थ यौन जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है अच्छी यौन स्वच्छता का ध्यान रखना. यौन स्वास्थ्य अक्सर लोगों द्वारा अनदेखा किया जाता रहा है. खराब यौन स्वास्थ्य के कारण मूत्र मार्ग में संक्रमण, यौन संक्रमित बीमारियां, छाले, जलन या फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं.
ऐसी किसी भी असुविधाजनक चिकित्सा स्थितियों को रोकने के लिए, विशेष रूप से संभोग के बाद, अपने यौन स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है. यह इसलिए भी है क्योंकि सेक्स के बाद इंफेक्शन होने की संभावना ज्यादा रहती है. बैक्टीरिया, रोगाणुओं और संक्रमण को रोकने के लिए सेक्स के बाद स्वच्छता का ध्यान रखना आवश्यक है.
Watch Latest Video
दिल्ली स्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा चन्द्रा ने कुछ टिप्स बताएं हैं:
- एक स्वच्छ क्षेत्र में यौन गतिविधि की जानी चाहिए.
- साथी को यह जांचना चाहिए कि पार्टनर में यौन रोग (एसटीडी) या फंगल संक्रमण तो नहीं है.
- अगर आप सेक्चुअल टॉय का उपयोग कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वे साफ हो.
- इंटर-कोर्स से पहले खुद को साफ करें (विशेष रूप से अपने हाथ धोएं).
सेक्स के बाद यूरिन पास करना: दिल्ली की डॉक्टर पुष्पा चंद्रा कहती हैं, हेल्दी सेक्स के लिए सामान्य नियम संभोग के तुरंत बाद पेशाब करना है. इससे आपको यौन संबंध के कारण आपके मूत्रमार्ग के करीब आने वाले किसी बैक्टीरिया को स्वाभाविक रूप से साफ करने में मदद मिलेगी. इस प्रकार, इंटर-कोर्स के पहले और बाद में पेशाब करना आवश्यक है। इससे आप गंभीर संक्रमण से खुद को बचा सकते हैं.
Watch Latest Video
खुद को करें साफ: एक लंबी और सुखद यौन गतिविधि के बाद, टॉयलेट पेपर, टिश्यू पेपर, सॉफ्ट कपड़े, वार्म वॉश क्लॉथ या एक साफ तौलिया से खुद को साफ करना आवश्यक है. यह आपको खुद को साफ महसूस करने में मदद करता है. इसके अलावा इससे सेक्स के बाद संक्रमण होने की संभावना भी कम हो जाती है.
Source Article : https://doctor.ndtv.com/hindi/sexual-health/sexual-hygiene-tips-sex-tips-in-hindi-1939175